पहले सेमीफाइनल मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर विजयी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पहले सेमीफाइनल मैच में आशीर्वाद क्लब शीतलपुर विजयी

मेजबान स्पोर्टिंग क्लब फुल्का को किया पराजित

विज्ञापन

जमालपुर. फुलका के मैदान में खेले जा रहे युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को मेजबान स्पोर्टिंग क्लब फुल्का को आशीर्वाद क्लब शीतलपुर ने 4-3 गोल से पराजित कर दिया. पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. खेल आरंभ होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर जबरदस्त प्रहार करना शुरू कर दिया, लेकिन किसी भी टीम के किसी खिलाड़ी को भी सफलता नहीं मिली और निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई. इसके बाद निर्णायक मंडली और आयोजन समिति द्वारा टाइ ब्रेकर से फैसला करने का निर्णय लिया गया. टाइ ब्रेकर में शीतलपुर की टीम ने फुलका की टीम को 4-3 गोल से पराजित कर दिया. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आशीर्वाद क्लब शीतलपुर के गोलकीपर मो आकिब को मिला. मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पी कुमार थे. निर्णायक मंडली में रामरक्षा यादव, सुधांशु कुमार, अजय कुमार और कृष्णानंद शामिल थे. कमेटी द्वारा बताया गया कि दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को 11 स्टार जमालपुर और मुबारकचक के बीच खेला जाएगा. मौके पर मनोज कुमार, अनिल कुमार यादव, अजय कुमार, अशोक कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन