1,040 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा

Updated at : 11 Aug 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
1,040 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा

बिहार पुलिस केंद्रीय चयन बोर्ड द्वारा सिपाही पद पर भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 9 केंद्रों पर ली गयी. जिसमें कुल 3,196 परीक्षार्थियों में कुल 2,156 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,040 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. बिहार पुलिस केंद्रीय चयन बोर्ड द्वारा सिपाही पद पर भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 9 केंद्रों पर ली गयी. जिसमें कुल 3,196 परीक्षार्थियों में कुल 2,156 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,040 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह व एसपी सैयद इमरान मसूद ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई केद्रों पर अभ्यर्थियों का भौतिक जांच भी कराया. साथ ही अभ्यर्थियों से कहा कि कदाचार एक दंडनीय अपराध है, इससे बचें और अपना भविष्य अंधकारमय न होने दें. अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ें, सफलता निश्चित मिलेगी. सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगने लगी. जहां सुबह 10.30 बजे के बाद गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के जांच को लेकर सभी केंद्रों पर अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. अपराह्न 12 बजे से परीक्षा आरंभ की गयी. जिसमें कुल 2,156 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,040 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, परीक्षा को लेकर जहां सभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये थे. वहीं परीक्षा केंद्र के आसपास के सभी फोटो स्टेट दुकान सहित कोचिंग संस्थानों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था. जबकि केंद्र के बाहर और 100 मीटर के दायरे में किसी के भी रुकने पर पूरी तरह रोक लगायी गयी थी. बताया गया कि पूर्व में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजार किये गये थे. परीक्षा अवधि में जहां उड़नदस्ता के अधिकारी लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन