पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के पांचवें दिन 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के पांचवें दिन 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गुरूवार को छठे दिन की परीक्षा को दो पालियों में होगी.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके पांचवे दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,284 परीक्षार्थियों में 1,274 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. बताया गया कि पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वाणिज्य के पेपर सीसी-12 की परीक्षा की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 509 परीक्षार्थियों में 504 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के पेपर सीसी-12 की परीक्षा की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 775 परीक्षार्थियों में 770 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब गुरूवार को छठे दिन की परीक्षा को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान के सीसी-12 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत, समाजिक शास्त्र के पेपर सीसी-12 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन