जिले के 10 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
जिले के 10 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

जिले के 10 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्त अधिकोष के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन के नेतृत्व में सीनियर टेक्नीशियन संजय कुमार की उपस्थिति में कुल 10 रक्तवीरों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्त अधिकोष में आयोजित शिविर में डॉ फैजुद्दीन, निशांत कुमार, चैतन्य पटेल, तापस मोहित्रा, नीतेश कुमार दास, अरूण कुमार शर्मा, मो सनाउल्लाह, मो साबिर, सौरभ कुमार तथा कुणाल सितारिया ने रक्तदान किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि 18 से 60 आयु वर्ग तक के सभी स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है. रक्तदान कर न केवल हम दूसरों को जीवनदान दे सकते हैं, बल्कि खुद को भी उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय आधात जैसी बीमारियों से बचा सकते हैं. मौके पर रक्त अधिकोषकर्मी मृगनेंद्र कुमार शर्मा, सुधाबाला मौजूद थी.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन