ePaper

Motihari: विशेष जांच अभियान में 44 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 04 Nov 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: विशेष जांच अभियान में 44 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

आदापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल .आदापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्मैक की डिलिवरी होने वाली है. जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने सीएपीएफ टीम के सहयोग से विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसमें एक व्यक्ति की शरीर जांच के क्रम में करीब 44 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. मौके पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी हीरा पटेल का पुत्र प्रभात पटेल के रूप में की गई है. एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि प्रभात पटेल का मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में संलिप्त रहा है. पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की है. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा स्मैक की सप्लाई नेटवर्क कहां तक फैला है. एसडीपीओ ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन