युवक को चाकूमार कैश छीना, एक धराया

छतौनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकूमार कैश व मोबाइल लूट लिया.
मोतिहारी . छतौनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकूमार कैश व मोबाइल लूट लिया. घायल युवक पन्नालाल कुमार भवारीपुर जिरात का रहने वाला है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पन्नालाल मॉनिंगवाक पर निकला था. इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया. चाकू की नोक पर उसे आंख अस्पताल के पीछे ले गये, उसके बाद लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार पॉकेट से आठ सौ कैश व मोबाइल छीन लिया. उसके चिंखने की आवाज सुन पुलिस की गश्ती टीम पहुंची, जिसके बाद दो बदमाश बाइक से फरार हो गये, जबकि एक बदमाश को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनिष कुमार भी भवानीपुर जिरात मोहल्ले का ही रहने वाला है. प्राथमिकी के आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार दो अन्य बदमाश को भी चिन्हिंत कर लिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




