Motihari: मिट्टी खोदने के दौरान दबने से महिला की मौत

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 4:12 PM

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह छठ महापर्व की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मिट्टी से दब कर एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोतर चांद पारसा वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की सुबह छठ महापर्व की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मिट्टी से दब कर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान भगवतिया सिवान निवासी अमिरका राम की 58 वर्षीय पत्नी मिन्नी देवी के रूप में की गई है. ग्रामीणों के अनुसार, मिन्नी देवी अपने गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर की दीवार पोताई और चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने पास के चंवर में गई थीं. इसी दौरान मिट्टी खोदने के दौरान वे एक गड्ढे में उतरीं, तभी ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा और वे दब गईं. साथी महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया. ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर मिन्नी देवी को बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. मृतका के घर में कोहराम मच गया, सूचना पर केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के संबंध में सीओ पूनम मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी. जांचोपरांत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन