Motihari: 14.97 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर थीम पार्क

Updated:
विज्ञापन
Motihari: 14.97 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर थीम पार्क

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीपराकोठी व पीपरा सीमा पर वाटगंज में वाटर थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा.

विज्ञापन

Motihari: पिपराकोठी. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीपराकोठी व पीपरा सीमा पर वाटगंज में वाटर थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा. जो 14 करोड़ 97 लाख 37 हजार दो सौ की लागत से एनएच के किनारे निर्मित किया जाएगा. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम में कही. इसके पूर्व विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू प्रसाद यादव, अखिलेश सिंह, मानकेश्वर सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंच का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने किया. कहा कि कृषि धाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर विकसित हो चुके पीपराकोठी में शैलानियों को आकर्षित करने व पर्यटकीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा अनुशंसित की गई है. वाटर थीम पार्क में चहारदीवारी, पाथ वे, थिमेटिक गेट, पार्किंग, कैफेटेरिया, शौचालय ब्लॉक, झील के चारों ओर फ्लावरिंग आदि का निर्माण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन