Motihari: मारपीट करने गए दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, दोनों घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मारपीट करने गए दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, दोनों घायल

बलही गांव में दो युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. दोनों अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने पहुंचे थे.

विज्ञापन

Motihari: तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के बलही गांव में दो युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. दोनों अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने पहुंचे थे. दोनों को तुरकौलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. जख्मी युवकों में उसी गांव का चंदन सहनी और माठवा गांव का शेख सोहैल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त गांव के नागेंद्र मुखिया और नंदलाल सहनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इस बात को कन्हैया सहनी ने अपने पुत्र चंदन को जानकारी दिया. जानकारी मिलते ही चंदन सहनी करीब आधा दर्जन से अधिक अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा था. इस बात की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगा वे सभी एकजुट हो गए. ग्रामीणों ने खदेड़ा तो चंदन और सोहैल पकड़े गए. जबकि अन्य फरार हो गए. पकड़े गए दोनो की जमकर कुटाई हो गई. सूचना पर पहूंच पुलिस जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sn Satyarthi

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन