Motihari : शोभायात्रा के दौरान वीरगंज में हंगामा, तोड़फोड़ व आगजनी

Updated:
विज्ञापन

हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में हंगामा हो गया.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल. हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में हंगामा हो गया. शोभा यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा वीरगंज के छपकैया इलाके में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गयी. इस दौरान दुकानों के बाहर लगे फ्रीज में आग लगा दी गयी तो सामान को नुकसान किया गया. वहीं हंगामा कर रहे युवकों के द्वारा कई बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा जब छपकैया इलाके से गुजर रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर बवाल हो गया और जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी. आनन-फानन में नेपाल पुलिस, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने मोर्चा संभाला. छपकैया इलाके की सभी दुकानों को प्रशासन के द्वारा बंद करा दिया गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसु गैस के गोले भी चलाये गये. समाचार लिखे जाने तक नेपाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही थी. इधर, बॉर्डर पर हुए हंगामे के बाद भारतीय इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. नेपाल के वीरगंज में हुए हंगामे को लेकर दोनों पक्षों के बीच शांति कायम करने को लेकर प्रशासन और सामाजिक संगठनों के द्वारा उचित पहल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन