सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोटो- एआई जेनरेटेड

हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोटो- एआई जेनरेटेड

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो पोस्ट करना दो युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस वायरल वीडियो में इस्तेमाल हुए हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Reel With Arms: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो में दिख रहे हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान की गई और मंगलवार को जमला फुलवारी इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ जारी, हथियार की तलाश में छापेमारी

इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

सभी पहलुओं की हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार, जयंती कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

यह भी पढे़ं: पूर्वी चंपारण की हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई


विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन