ePaper

दो इनामी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
दो इनामी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

अपराध की योजना बनाते दो इनामी अपराधी को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

अरेराज. अपराध की योजना बनाते दो इनामी अपराधी को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने एक माह पहले लूट हुई ई-रिक्शा के साथ एक और अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झरवा के सबा करीम उर्फ ननकी व संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली के अजय साहनी है. वहीं लूट की ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार अपराधी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के छोटू कुमार उर्फ ननकी है. डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि दो इनामी अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ओलहा बाजार के पास देखे गए है. एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा सूचना सत्यापन के उपरांत डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम ने ओलहा बाजार से झडवा जाने वाले रास्ते मे पुलिस ने घेराबंदी कर दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व 315 बोर की 08 कारतूस बरामद किया गया. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर एक माह पूर्व जगापकड़ पुरनाडीह के पास से हथियार के बलपर लूट हुई ई रिक्शा को भी बरामद किया गया. वही गिरफ्तार अपराधियों ने कई लूट की घटना का खुलासा किया है.पुलिस लूट की घटना में शामिल और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छपेमारी में जुटी है .गिरफ्तार अपराधी सबा करीम उर्फ़ ननकी पर हत्या व लूट सहित आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है, जिसपर एसपी द्वारा 20 हज़ार का इनाम रखा गया था. वही अजय सहनी पर हरसिद्धि व संग्रामपुर थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामला दर्ज है. इसके ऊपर भी 25 हज़ार का इनाम रखा गया था. छपेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर पीके सामर्थ्य,हरसिद्धि थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार राय,दरोगा रविरंजन कुमार,पीएसआई संतोषी कुमारी,चैकीदार तफ़सीर आलम सहित शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन