सड़क हादसे में घायल महिला सहित दो लोगों की मौत
Updated at : 28 Oct 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों गंभीर रूप से जख्मी थे.
विज्ञापन
मोतिहारी . जिले के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों गंभीर रूप से जख्मी थे. महिला का इलाज छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, जबकि युवक सदर अस्पताल में भर्ती था. संबंधित थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतका रानी झा (32) सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना अंगर्तत परसौनी गांव निवासी बलीराम झा की पत्नी थी. वहीं मृत युवक नीतिश कुमार घोड़ासहन थाने के राजवाड़ा वार्ड नम्बर दो निवासी नवलकिशोर महतो का पुत्र था. बताया जाता है कि नीतिश रविवार को घर से बाजार गया था. वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी. वहीं सीतामढ़ी परसौनी की रहने वाली रानी झा पकड़ीदयाल में सड़क हादसे का शिकार हो गयी. इलाज के लिए उसे छतौनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




