Motihari: इ-रिक्शा और पिकअप की टक्कर में दो घायल

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 21 Aug 2025 7:01 PM

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के सामने इ-रिक्शा व पिकअप के बीच आमने सामने की टक्कर में इ रिक्शा का चालक व उसपर सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: रामगढ़वा . गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने इ-रिक्शा व पिकअप के बीच आमने सामने की टक्कर में इ रिक्शा का चालक व उसपर सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया. घायलों में चालक नरीरगीर निवासी एजाजूल रहमान व परसौनी नेपाल की मंजू देवी के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल की ओर से आ रही ई रिक्शा जिसका निबंधन संख्या बीआर05आरए-0895 व सुगौली की ओर से आ रहा बीआर05जीडी-2545 नंबर की पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें ई रिक्शा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसके चालक सहित उसपर सवार नेपाल की महिला घायल हो गयी जबकि दो छोटे-छोटे बच्चे बाल बाल बच गये. घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने पिकअप व ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन