Motihari: प्रमाण पत्र में गड़बड़ी को ले चार अध्यापकों से जवाब-तलब, नहीं दिया जवाब तो होगी सेवा समाप्त

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 4:29 PM

विज्ञापन

प्रमाण पत्र में गड़बड़ी को लेकर चिन्हित विद्यालय अध्यापको के विरूद्ध विभागीय निर्देश के आलोक में कार्रवाई शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Motihari: माेतिहारी.प्रमाण पत्र में गड़बड़ी को लेकर चिन्हित विद्यालय अध्यापको के विरूद्ध विभागीय निर्देश के आलोक में कार्रवाई शुरू हो गई है.डीपीओ स्थापना कार्यालय के द्वारा ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया जा रहा है.चार विद्यालय अध्यापक कार्रवाई की जद में आ चुके है.डीपीओ स्थापना गोपाल कृष्ण ने चार शिक्षकों से जवाब-तलब किया है.जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजबनी बनकटवा के विद्यालय अध्यापक अजीत कुमार ,उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रहितया मोतिहारी की सरिता कुमारी,उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघुआ कल्याणपुर के छोटन कुमार तथा प्रजापति उच्च माध्यमिक विद्यालय कनछेदवा के अमर विद्यालय अध्यापक अमर कुमार शामिल है.डीपीओ ने 24 घंटे के अंदर साक्ष्य अधारित जवाब कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.अन्यथा कि स्थिति में कम्पूटर शिक्षक के लिए निर्धारित अर्हता पूरा नहीं करने की स्थिति में सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने की बात कही है.डीपीओ ने कहा है कि इन विद्यालय अध्यापकों शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की समीक्षा में कतिपय भिन्नता एवं त्रुटियां सामने आ रही है.साथ हीं साथ जिन संस्थान से उच्च योग्यता प्राप्त किए की मान्यता के संबंध में भी स्थिति की स्पष्ट अपेक्षित है.यह भी दृष्टिगत हो रहा है कि स्तनाकेत्तर की योग्यता प्राप्ति के पूर्व हीं माध्यमिक शिक्षक पत्रता परीक्षा 2019 के पेपर टू की अभ्यर्थी रहे है एवं योग्यता प्राप्त किए है जो मान्य होने के घेरे में नहीं है.कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे अन्य विद्यालय अध्यापकों के प्रमाण पत्र खंगाले जा रहे है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन