Motihari: नदी में अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर -ट्रॉली जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नदी में अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर -ट्रॉली जब्त, चालक फरार

मोखलिसपुर गांव के समीप सिकरहना नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव के समीप सिकरहना नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. मंगलवार अहले सुबह में पुलिस गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा हैं. उक्त ट्रैक्टर – ट्रॉली नदी से बालू भरकर निकाली जा रही थी. वही चालक भागने में सफल बताया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है. मंगलवार अहले सुबह गश्त के दौरान एएसआई बालिस्टर यादव को सूचना मिली और तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले लाएं. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि ट्रैक्टर – ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और मालिक व चालक की जानकारी जुटाई जा रही है. जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन