रामगढ़वा में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, किसानों को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
तटबंध की मरम्मती का कार्य करते स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network

तटबंध की मरम्मती का कार्य करते स्थानीय लोग

मोतिहारी के उचिभटिया गांव में तिलावे नदी का तटबंध टूटने से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है. सुइस गेट की सफाई न होने से स्थिति बिगड़ी. ग्रामीण सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Motihari News: प्रखंड के उचिभटिया गांव में तिलावे नदी का तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. तटबंध टूटने के बाद पानी खेतों में फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल और बिचड़ा बर्बाद हो गया. वहीं करीब 50 एकड़ कृषि भूमि में बालू भर जाने से खेती पर भी संकट गहरा गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार कई खेत पानी से भरकर तालाब जैसे नजर आने लगे हैं.

सुइस गेट की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गए सुइस गेट की समय पर सफाई नहीं कराई गई. गेट पर जलकुंभी और गाद जमा होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल सका.

इसके बाद पानी का दबाव बढ़ने से तटबंध टूट गया और आसपास के खेतों में तेज बहाव के साथ पानी फैल गया.

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद प्रखंड स्तरीय अधिकारी, रक्सौल एसडीओ, मनरेगा विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया.

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अब तक सरकारी स्तर पर तटबंध की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया है.

मुखिया ने लगाया लापरवाही का आरोप

मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तटबंध टूटने से पटनी, शिवनगर और बैरिया के बड़े इलाके में जलजमाव हो गया है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हुई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की ओर से तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई. इसके बाद निजी कोष से तिलावे नदी के सुइस गेट की जलकुंभी साफ कराने और तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं.

किसानों को राहत का इंतजार

तटबंध टूटने से प्रभावित किसानों को अब सरकारी सहायता और तटबंध की स्थायी मरम्मत का इंतजार है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में खेती को और अधिक नुकसान हो सकता है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन