ePaper

हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद

Updated at : 18 May 2024 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद

कल्याणपुर थाना अंतर्गत खोखरा चौक-राजपुर मार्ग से तीन अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. तीनों किसी व्यवसायी से कैश लूटने की फिराक में थे.

विज्ञापन

मोतिहारी . कल्याणपुर थाना अंतर्गत खोखरा चौक-राजपुर मार्ग से तीन अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. तीनों किसी व्यवसायी से कैश लूटने की फिराक में थे. इसकी भनक पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कल्याणपुर के पकड़ी दीक्षित गांव का अंजनी कुमार, राधेश्याम कुमार व बिट्टु कुमार शामिल है. पूछताछ में अपराधियों ने चकिया से केसरिया जाने वाले एक व्यवसायी से लूटपाट की योजना का खुलासा किया है. अपराधियों अपने गिरोह के अन्य बदमाशों का नाम भी बताया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.फिलहाल तीनों का थाने में कोई क्राइम हिस्ट्र नहीं है. जिले के अन्य थानों में उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अगर जरूरत पड़ी तो तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. छापेमारी में चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह, कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. बताते चले कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है. जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है, जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन हथियार व कारतूस के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन