ePaper

व्यवसायी से हुई लूट में तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से हुई लूट में तीन अपराधी गिरफ्तार

तुरकौलिया में तीन साल पहले सीसीटीवी व्यवसायी से लूट मामले में फरार तीन अपराधी पकड़े गये.

विज्ञापन

मोतिहारी . तुरकौलिया में तीन साल पहले सीसीटीवी व्यवसायी से लूट मामले में फरार तीन अपराधी पकड़े गये. उनके पास से व्यवसायी से लूटा गया दो मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रघुनाथपुर का सुरेश कुमार, हरसिद्धि का निकेश कुमार व राजाबाबू उर्फ राजनारायण कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चले कि 14 जनवरी 2022 को सीसीटीवी व्यवसायी से तुरकौलिया में अपराधियों ने लूटपाट की थी. नकद व मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया था. तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से लूट में शामिल तीनों अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में सदर एएसपी शिखर चौधरी, तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, तुरकौलिया के दारोगा सुबोध कुमार, संतोष कुमार पटेल, हरसिद्धि के दारोगा अमित कुमार रंजन, अप्पी कुमारी, तुरकौलिया के रविरंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन