चापाकल के पास गड्ढे में छिपाकर रखी थी स्मैक, पुलिस ने 97 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर दो को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
97 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते डीएसपी

रामगढ़वा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 97 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा कारोबारियों में बेचैनी फैल गई है.

विज्ञापन

Motihari News: गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

चापाकल के पास गड्ढे से मिली स्मैक

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कोठी रोड में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान विकास के घर के सामने पोखरा किनारे स्थित चापाकल के पास बने गड्ढे से छिपाकर रखा गया स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 97 ग्राम है.

दो आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोनू कुमार (पुत्र प्रभु प्रसाद, निवासी कोठी रोड, रामगढ़वा) और अजय महतो (पुत्र भरत महतो, निवासी रामगढ़वा गांव) को गिरफ्तार किया.

दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अन्य तस्करों की तलाश जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोठी रोड इलाके में नशीले पदार्थों का कारोबार संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें स्मैक बरामद होने के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई.

उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नशा कारोबारियों में बढ़ी बेचैनी

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है. पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन