ePaper

रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर 5.30 लाख की चोरी

Updated at : 22 Apr 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर 5.30 लाख की चोरी

चोरों ने रिटायर्ड फौजी शत्रुधन गिरि के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब साढ़े पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के ढेकहा कुंचन टोला में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने रिटायर्ड फौजी शत्रुधन गिरि के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब साढ़े पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना को लेकर गृहस्वामी ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी बीमार है, जिसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रह है.सपरिवार नर्सिंग होम व बरियारपुर स्थित आवास पर थे. ढेकहा कुंचन टोला में दो-तीन दिन पर जाकर घर की देख-रेख भी करते थे. गुरुवार तक सब कुछ ठीक था. शनिवार को ढेकहा गये. दरवाजा खोला तो देखा कि सभी कमरे व आलमीरा का ताला टूटा था. सारा सामान कमरा में बिखरा हुआ था. चोरों ने पीछे का गेट तोड़ अंदर प्रवेश करने के बाद सभी कमरे व आलमीरा का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने पुलिस को बताया है कि आलमीरा में करीब पांच लाख रूपये का जेवर व 30 हजार कैश था. उसके अलावा कुछ किमती कपड़ा भी था. आभूषण व कैश के साथ किमती कपड़ा भी चोर ले गये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वालो गिरोह को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन