ePaper

51 किलों के माला से केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत

Updated at : 04 Sep 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
51 किलों के माला से केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत

विवाह भवन में बुधवार को पिपरा विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दूबे द्वारा किया गया.

विज्ञापन

चकिया. स्थानीय विवाह भवन में बुधवार को पिपरा विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दूबे द्वारा किया गया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल तथा स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव भी मौजूद थे. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक छ साल में पार्टी का सदस्यता अभियान आयोजित किया जाता है.हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे पार्टी के सदस्य हैं जो देश की चिंता करने वाली पार्टी है.उन्होंने कहा कि दस साल सरकार चलाने के बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर घोटाले का कोई आरोप नहीं लगा है. स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 100 सदस्य बनाने वाले सदस्य पार्टी के सक्रिय सदस्य होंगे. प्रत्येक बूथ पर कम से कम पचास सदस्य बनने पर एक कमिटी बनाई जाएगी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने इक्यावन किलो की पुष्पमाला से केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया. मौके पर शिवकुमार जी, राधेश्याम प्रसाद, रोहित सिंह, विरेन्द्र कुशवाहा,बुलु सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन