गोली लगने से घायल किशोर अब खतरे से बाहर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौरा पछियारी टोला में गोली लगने से घायल किशोर अब खतरे से बाहर बताया जा रहा.
मोतिहारी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौरा पछियारी टोला में गोली लगने से घायल किशोर अब खतरे से बाहर बताया जा रहा. चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी है. गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन मे सचिन को छतौनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. वह पछियारी टोला के चंद्रशेखर राम का पुत्र है. बुधवार को पुलिस ने घायल सचिन का बयान दर्ज किया. पुलिस को उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव के नजदीक एक बगीचे में खेलने गया था. खेलने के बाद उसके सभी दोस्त चले गए। वह अकेला रह गया. इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात पहुंचे. बुलाने पर वह उनके करीब गया, जहां बदमाशों ने गोली मार दी. वह दर्द की हालत में किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. गौरतलब हो कि सोमवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने किशोर को गोली मार दी थी. इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए