शिवलिंग स्थापना में यजमान बने स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र व पुत्रवधू

Updated:
विज्ञापन
शिवलिंग स्थापना में यजमान बने स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र व पुत्रवधू

विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्त्र शिवलिंग की भव्य स्थापना के मौके पर यजमान की भूमिका स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र शायन कुणाल व उनकी पुत्र वधू शांभवी चौधरी ने निभायी.

विज्ञापन

कल्याणपुर. विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्त्र शिवलिंग की भव्य स्थापना के मौके पर यजमान की भूमिका स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र शायन कुणाल व उनकी पुत्र वधू शांभवी चौधरी ने निभायी. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. ज्ञात हो कि महावीर मंदिर पटना के सचिव हैं शायन कुणाल जबकि उनकी पत्नी शांभवी चौधरी समस्तीपुर की सांसद हैं. उनके पिता स्व. आचार्य किशोर कुणाल ही रामायण मंदिर के शिल्पकार थे. इससे पूर्व गाजियाबाद से मंगाए गए दो अत्याधुनिक क्रेनों की सहायता से विशाल सहस्त्र शिवलिंग को पीठ में स्थापित किया गया . स्थापना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मंदिर प्रबंधन ने बताया कि सहस्त्र शिवलिंग की स्थापना से विराट रामायण मंदिर की धार्मिक पहचान और भी मजबूत होगी तथा आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन