Motihari: विधायक ने छह करोड़ की लागत से बने पुल का किया उद्घाटन
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 5:10 PM
आरसीसी पुल का उद्घाटन एवं 10 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुल का शिलान्यास चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा शनिवार को किया गया.
Motihari: पताही. प्रखंड के झंडा चौक से सुगापिपर पथ में छह करोड़ की लागत से बने आरसीसी पुल का उद्घाटन एवं 10 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुल का शिलान्यास चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा शनिवार को किया गया. विधायक द्वारा पताही के झंडा चौक से सुगापीपर होते शिवहर जाने वाली पथ कोदरिया के समीप 6 करोड़ के लागत से बने आरसीसी पुल का उद्घाटन एवं उक्त पथ में ही पेट्रोल पंप पंडाल चौक के समीप 6 करोड़ 56 लाख के लागत से बनने वाले आरसीसी पुल एवं जिहुली शेखी टोला जाने वाली सड़क में 3 करोड़ 97056 के लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष टुनटुन सिंह, मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह, अभय प्रताप सिंह , डॉ मनोज कुमार , चनु साह, रोशन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










