प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

शेखपुरवा बाजार के पास एक सनकी प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया.
मोतिहारी/पकड़ीदयाल.थाना क्षेत्र के शेखपुरवा बाजार के पास एक सनकी प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई. बात बकझक से शुरू हुई, उसके बाद हाथापाई पर आ गयी. गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. प्रेमिका ने भी चाकू निकाला और प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर पहले हमला किया. फिर शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दी. दोनों लहूलुहान हो गये. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, उसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों के वार्ड में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










