उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 4:13 PM
अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार उगते सूर्य को अर्घ अर्पण के साथ संपन्न हो गया.
चकिया. अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार उगते सूर्य को अर्घ अर्पण के साथ संपन्न हो गया. आसमान में बादल और छिटपुट बूंदाबांदी के बावजूद व्रतियों की आस्था चरम पर दिखाई दी. व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सूर्योपासना में तल्लीन दिखीं. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना रहा. मंगलवार अहले सुबह से ही सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मन चौक, सरयू मठ, बाजार समिति, बौधी मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, घंघटी, फुलवरिया, बरमदिया,कुंअवा, तरनिया, बैशाहा, अंबेडकर नगर सहित कई जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा अपनी सहूलियत के हिसाब से कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण किया गया था. मुख्य छठ घाट को गांधी मैदान में स्थानांतरित करने के बावजूद बाराघाट पर छठ व्रतियों की भीड़ देखी गई.नगर परिषद द्वारा बाराघाट स्थित छठ घाट को खतरनाक बताते हुए इसे गांधी मैदान में स्थानांतरित कर दिया था.जिसके बाद स्थानीय युवाओं ने सामुहिक श्रमदान कर घाट को तैयार किया था.छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया.चौक चौराहों सहित सभी मुख्य छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.इस साल नगर परिषद क्षेत्र में 50 से ज्यादा कृत्रिम छठ घाट का निर्माण किया गया था. इसके अलावा काफी संख्या में व्रतियों ने घर की छतों पर भी पूजन किया.
केसरिया.
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सम्पन्न हो गया. सुबह से ही घाटों पर व्रती महिलाएं और उनके परिजन पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचने लगे. घाटों पर गूंजते छठी मइया के गीत, धूप की सुगंध और जल में खड़े श्रद्धालु एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी छठी मइया के जयकारों में लीन थे. वही विभिन्न छठ घाट पर स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा,रामशरण प्रसाद यादव, पूर्व नप मुख्य पार्षद रिंकु पाठक, श्यामबाबु प्रसाद, विजय जायसवाल, भाजपा नेता शम्भु महतो समेत कई गणमान्य लोग छठ घाट पर पहुंचकर बधाई देते दिखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










