Motihari: खराब मौसम के कारण रक्सौल नहीं आ सके उप मुख्यमंत्री

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह तथा शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शामिल होना था.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह तथा शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के कारण उनका कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया. ऐसा बताया गया कि खराब मौसम के कारण पटना से हेल्कॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री के पूर्वी चंपारण जिला के भ्रमण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. हालांकि, रक्सौल में आयोजित कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फोन पर संबोधित किया और कहा कि मुझे आप लोगों के बीच नहीं आ पाने का खेद है, लेकिन रक्सौल मेरे दिल में है. रक्सौल के विकास को लेकर स्थानीय विधायक और सांसद लगातार प्रयास करते है. सभी के प्रयास से रक्सौल का विकास होता रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन