शहर में प्रेरणा पार्क के निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़ 67 लाख

नगर निगम क्षेत्र में कही भी जल जमाव न हो, इसको ले नाला निर्माण गुणवत्ता की रैंडम जांच आरंभ कर दी गयी है.
मोतिहारी.नगर निगम क्षेत्र में कही भी जल जमाव न हो, इसको ले नाला निर्माण गुणवत्ता की रैंडम जांच आरंभ कर दी गयी है. गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही दिखने पर संबंधित अधिकारी व संवेदक के खिलाफ कार्रवाई होगी. शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में समाहरणालय के सामने प्रेरणा पार्क का निर्माण जल्द पूरा करने की योजना है. उसके निर्माण पर करीब एक करोड़ 67 लाख रुपये खर्च होंगे. इसको ले संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. नवपदस्थापित नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर अवलोकन किया जा रहा है. छोटी-बड़ी योजनाओं की जांच भी औचक की जा रही है. सड़क, पार्क के अलावा नाला निर्माण पर विशेष ध्यान है, ताकि जल निकासी में कोइ समस्या न हो. अतिक्रमण को लेकर कहा कि पहले से अभियान चल रहा है. इसे बोर्ड की बैठक में समीक्षा कर गति दी जाएगी. सड़क किनारे अवैध ढंग से ठेला, खोमचा लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करने वाले दुकानदारों को हटाया जायेगा, यह अभियान प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से किया जायेगा.
निगम के विकास के लिए बोर्ड की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले
नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के सामेकित विकास व लाइट सौदर्यीकरण तथा सभी पोलों पर लाइट की व्यवस्था की दिशा में कार्य किये जा रहे है. 29 जनवरी को नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक है. इसके बाद 30 जनवरी काे नगर निगम बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे. इसको लेकर तैयारी की जा रही है.
जीरो टैग फोटो से मजदूरों की बनेगी हाजिरी
नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सफाइ के लिए तैनात मजदूरों की उपस्थिति को लेकर अब जीरा टैग फोटो के साथ मजदूरों की हाजिरी बनेगी, जिसमें जमादार, पर्यवेक्षक व अन्य लोग शामिल होंगे. मजदूरों का वार्ड में तैनाती के बावजूद न रहने की सूचना पर यह अभियान बुधवार से शुरू किया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा. औचक निरीक्षण में गायब मजदूरों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम का विकास समुचित ढंग से हो, इसको ले वार्ड में हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया है. वार्डवार मजदूरों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. लाइटिंग व्यवस्था के साथ साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान है.
आशीष कुमार,नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




