ePaper

जिले के कंप्यूटराइड 35 पैक्स का डाटा हुआ लाइव

Updated at : 10 Aug 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के कंप्यूटराइड 35 पैक्स का डाटा हुआ लाइव

सभी पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खुलेंगे. पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर खुल जाने से ग्रामीणों को करीब तीन सौ तरह की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

मोतिहारी.जिले के सभी पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खुलेंगे. पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर खुल जाने से ग्रामीणों को करीब तीन सौ तरह की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी. जाति, आवासीय और आय के साथ किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए शहर व जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसका लाभ गांव के किसानों के साथ सभी लोगों को मिलेगा. सरकारी स्तर पर सभी पैक्स को कंप्यूटराजड करने की प्लानिंग है. पूर्वी चंपारण में इसको ले तेज गति से काम चल रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार अबतक 35 पैक्स लाइव हो चुके है. इन लाइव पैक्स का लेनदेन सहित सभी डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है. शेष अन्य पैक्सों को भी लाइव करने को ले काम चल रहा है. जिसका समय-समय पर अधिकारी सह एमडी हरिशंकर कुमार के द्वारा सेंटर विजिट कर जांच की जा रही है. यहां बताते चले कि पैक्स कंप्यूटराइड होने पर कॉमन सर्विस सेंटर का लाभ भी लोगों को मिलना शुरू हो जायेगा. इससे पैक्स को काम के लिए कमिशन भी मिलेगा. पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन में मिलने वाली कमिशन से कमाई होगी. इससे पैक्स आर्थिक रूप में मजबूत होगा. 300 तरह की मिलेंगी सेवाएं

कॉमन सर्विस सेंटर पर करीब 300 तरह की सेवाएं प्राप्त होंगी. इनमें जाति, आवासीय सहित आधार, पैन, डीबीटी पंजीकरण, जमीन संबंधित कागजाती काम व बैंकिंग कार्य में खाता खोलने तक का काम होगा. बताते चलें कि सरकार की सभी योजनाएं अब ऑन-लाइन हो चुकी है. ऐसे में सुदूर देहात इलाका में अब भी कॉमन सर्विस सेंटर का अभाव है. जिसके कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर शहर या मुख्यालय आना पड़ता है. पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर के खुलने से गांव के लोगों को ऑन-लाइन उपलब्ध सेवाओं को लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा.

जिले में 409 पैक्स में खुलना है सेंटर

सभी 409 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की प्लानिंग है. इसके लिए विभागीय स्तर पर काम चल रहा है. इसके पहले फेज में पूर्वी चंपारण में 47 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर आरंभ की गयी है. जिसका संचालन हो रहा है. इससे गांव के लोगों को अब पंचायत में ही कॉमन सर्विस से जुड़ी तमाम सुविधाएं प्राप्त हो रही है.

कहते हैं अधिकारी

जिले में पैक्स कंप्यूटराइजेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है. अबतक 35 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर लाइव हो चुके है. इसके लिए 296 पैक्स पंजीकृत किये गये है. सभी पैक्स को आधुनिक बनाने को कंप्यूटराइजेशन की प्लानिंग है. जल्द ही प्रक्रियाओं को पूरी कर सभी पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जायेंगे. ताकि गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके.

हरिशंकर कुमार, एमडी, दी मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, पूर्वी चंपारण

इन पैक्सों में चल रही प्रक्रिया

जिले में पैक्स की संख्या – 409

पंजीकृत पैक्स की संख्या – 296

आइडी क्रिएट हो चुका है – 271

इनमें एक्टिव पैक्स संख्या – 231

पैक्सों में हो रहा संचालन – 047

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन