Motihari: सीएसपी संचालक से लूटकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सीएसपी संचालक से लूटकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण सीएसपी संचालक से लूटकांड के आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण सीएसपी संचालक से लूटकांड के आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है, जिसे चिरैया पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. न्यायिक हिरासत में भेजा गया अपराधी थाना क्षेत्र के भदहर गांव निवासी मिश्रीलाल राय का पुत्र मुन्ना कुमार है. जिस पर 28 अगस्त को खोड़ा गांव निवासी व सीएसपी संचालक बलिंद्र कुमार को हथियार का भय दिखा कर 1 लाख 80 हजार रूपये लूट लिया था. फिर हथियार लहराते हुए भाग गया था. मामले को लेकर पीड़ित सीएसपी संचालक बलिंद्र कुमार ने थाना में एक एफ आई आर दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि उक्त अपराधी की कई लूट मामले में संलिप्तता उजागर हुई है, जिसकी गहन जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन