Motihari : शिक्षक पर हमला के आरोपित का सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
Motihari : शिक्षक पर हमला के आरोपित का सरेंडर

शिक्षक के साथ मारपीट व गाली गलौज करने वाले आरोपी ने पुलिस दबिश के बीच मोतिहारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन

Motihari : मधुबन. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की दवा खिलाने के दौरान बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट व गाली गलौज करने वाले आरोपी ने पुलिस दबिश के बीच मोतिहारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने वाले कोईलहरा मठ गांव का देवेन्द्र गिरी है. 12 फरवरी को 2025 को बच्चों के बीमार पड़ने पर प्रधान शिक्षक के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. गड़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी कांड का मुख्य आरोपित था. पुलिस दबिश के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन