नेपाल में बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन
तराई क्षेत्र में हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी, नदी किनारे के गांवों में बढ़ी चिंता

नदी का बढ़ा जलस्तर

पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल में नेपाल के तराई क्षेत्र से आई बारिश का असर दिख रहा है. कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Raxaul Weather News: नेपाल के तराई क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल में दिखाई देने लगा है. गाद, धुतहा, तिलावे और सरिसवा समेत कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है. प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है.

डीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण

स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने अधिकारियों के साथ विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित विभागों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, तटबंधों की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया.

संपर्क मार्ग डूबा, रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीण

लगातार बारिश से सरिसवा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आश्रम रोड स्थित गांधी नगर पुल के नीचे बना संपर्क मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया है. इससे इस्लामपुर, सहदेवा, महदेवा सहित नोनेयाडीह पंचायत के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है. मजबूरी में ग्रामीण रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है.

बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन शहर में जलजमाव

बुधवार दोपहर तेज बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के मुख्य बाजार, मेन रोड और अन्य निचले इलाकों में जलजमाव हो गया. कई सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:लाखों से बना जीविका भवन एक साल से बंद, किराये के भवन से चल रहा कार्यालय


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन