Motihari: किशोरी की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस
Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 28 Oct 2025 5:11 PM
वनरी गांव में एक किशोरी की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.
Motihari: रक्सौल. आदापुर थाना क्षेत्र के भवनरी गांव में एक किशोरी की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मौके पर रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने सूक्ष्मता से मामले की जांच की. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टि 16 वर्षीय किशोरी की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है. इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं दबी जुबान मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप परिजनों पर भी लग रहे हैं. पुलिस ने ज्योति के पिता और भाई को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई में जुट गई है. इधर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. घटना मंगलवार की पहले सुबह की बताई गई है. मौके पर पहुंची ऑफिशियल की टीम ने सैंपल लेकर आगरा तक जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष बताया कि मामले में विधि संवत कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










