Motihari: शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताजिया जुलूस

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 6:43 PM

विज्ञापन

रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया. इलाके में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकला.

विज्ञापन

Motihari: कोटवा. थाना क्षेत्र में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया. इलाके में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकला. थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहर्रम कमेटियों द्वारा जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ताजिया जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा के मद्देनज़र जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थानाध्यक्ष प्रत्युश कुमार विक्की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे. वही पुलिस के अधिकारी अलग- अलग पंचायतो में फ़ोर्स के साथ मौजूद थे, ताकि जुलूस के मार्ग में किसी तरह की गड़बड़ी न हो. जुलूस के दौरान दौरान डीजे प्रतिबंधित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन