Motihari: पिता की जगह पंच पद पर शपथ ग्रहण करना महंगा पड़ा, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पिता की जगह पंच पद पर शपथ ग्रहण करना महंगा पड़ा, प्राथमिकी

प्रखंड के पश्चिमी केसरिया लोहरगांवा ग्राम कचहरी के वार्ड संख्या 2 से नवनिर्वाचित पंच पिता की जगह पुत्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेना महंगा पड़ गया है.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. प्रखंड के पश्चिमी केसरिया लोहरगांवा ग्राम कचहरी के वार्ड संख्या 2 से नवनिर्वाचित पंच पिता की जगह पुत्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेना महंगा पड़ गया है. इस मामले में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी(पं) सह बीडीओ कुमुद कुमार ने पंच के पुत्र मुन्ना कुमार के विरुद्ध केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. दरअसल, पंचायत उपचुनाव में मुन्ना के पिता शैलेन्द्र महतो लोहरगांवा ग्राम कचहरी के वार्ड संख्या दो से पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ ने शपथ दिलाई. इसमें मुन्ना अपने पिता की जगह शामिल होकर शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण की खबर प्रभात खबर में तस्वीर के साथ प्रकाशित हुई. जिसके बाद ग्रामीणों ने शैलेन्द्र की जगह उसके पुत्र मुन्ना के शपथ लेने की जानकारी बीडीओ को दी. बीडीओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की, जिसमें मामला सही पाया गया. जिसके बाद आरोपी युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी. बता दें कि मुन्ना के विरुद्घ 19 जुलाई को सरकारी कार्य में बाधा डालने व रंगदारी मांगने के आरोप में केसरिया थाना में मामला दर्ज है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन