अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, योगमय वातावरण में झूमे छात्र और नागरिक
योग करते विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता व अन्य
sugauli yoga day celebration: सुगौली के सरस्वती विद्या मंदिर में पतंजलि योग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि विधायक बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की. जानिए पूरी खबर…
मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट
sugauli yoga day celebration: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सुगौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता उपस्थित रहे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर पूरी तरह से योगमय वातावरण से सराबोर नजर आया.
योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान
योग शिविर के दौरान विधायक बबलू गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन जीने की एक पद्धति है. उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति भी प्रदान करता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद अनिवार्य है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके.
प्रशिक्षकों ने सिखाए योगासनों के गुर
शिविर में पतंजलि योग समिति के कुशल प्रशिक्षकों ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का गहन अभ्यास कराया. इस दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल थे. सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










