प्रवेश के समय केंद्र गेट पर तलाशी के बाद हीं परीक्षार्थियों को मिलेगी इंट्री

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 29 Jan 2026 10:00 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा दो फरवरी से जिले के 69 केन्द्रों पर शुरू होगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा दो फरवरी से जिले के 69 केन्द्रों पर शुरू होगी.शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग कोई कसर नहीं छाेड़ना चाहती है. डीइओ राजन कुमार गिरी केन्द्राधीक्षकों के साथ लगातार बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर रहे है. डीइओ ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की उदासिनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वीक्षकों को हर हाल में 31 जनवरी तक योगदान कर लेना होगा अन्यथा कि स्थिति में विना जवाब -तलब किए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. वहीं परीक्षा में नकल करने वालो को निष्कासित किया जाएगा.डीइओ ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के समय हीं परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी.इसके लिए केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा.

महिला चिकित्सक व महिला वीक्षक की होगी तैनाती

महिला परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित केन्द्र पर महिला चिकित्सक एवं महिला वीक्षक होगी.पुरष वीक्षक सुरक्षित में रह सकते हैं.परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट-पूर्जे आदि की तलाशी महिला पुलिस कर्मी,महिला वीक्षक,महिला केन्द्राधिक्षक या प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा.इसके लिए गेट के बगल में मोटे या दोहरे कपड़े से घेर कर अस्थायी घेरा तैयार किया जाएगा.परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान पुरूष वीक्षक उस कक्ष से बाहर निकल जाएगे.पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष कर्मियों के द्वारा किया जाएगा.डीइओ ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लू टूथ,पेजर इलेक्ट्रॉिनिक वॉच,स्मार्ट वाच,मैगनेटिक वाच, व्हाइटनर, इरेजर आदि ले जाने की अनुमति नही है.डीइओ ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षा गृह में ब्रीफिंग होगी.जिसमें सभी केन्द्राधीक्षकों ,दंडाधिकारियों व पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाएगा.

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन