Motihari: एक भरत श्रेष्ठ भारत के तहत स्कूली बच्चों को एसएसबी ने किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Motihari: एक भरत श्रेष्ठ भारत के तहत स्कूली बच्चों को एसएसबी ने किया जागरूक

उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुनिया में एसएसबी के कमाडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अन्तर्गत, मानव तस्करी के बारे मे स्कूली छात्रों-छात्राओं को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी. 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी के सीमा चौकी “एफ” समवाय जमुनिया के कार्यक्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुनिया में एसएसबी के कमाडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अन्तर्गत, मानव तस्करी के बारे मे स्कूली छात्रों-छात्राओं को जागरूक किया गया, जिसमें 40 स्कूली बच्चे एवं पांच अध्यापक तथा सशस्त्र सीमा बल के सदस्यों ने भाग लिया. उक्त थीम के तहत बच्चों को मानव तस्करी का अर्थ तथा इससे कैसे बचा जा सकता है तथा अपने आस पड़ोस के बच्चों, महिलाओं एवं युवकों को कैसे बचाया जा सकता है इसके बारे में जागरूक किया गया. साथ ही उक्त थीम के तहत प्रश्नोत्तरी के दौरान श्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन