ePaper

Motihari: सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास : राधामोहन

Updated at : 05 May 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास : राधामोहन

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के विकास की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari: अरेराज. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के विकास की समीक्षा बैठक हुई. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के सीमा से मुख्य चौक होते हुए गायत्री मंदिर व मुख्य चौक से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व डीभइडर लगाने सहित बिंदुओ पर समीक्षा किया गया . क्षेत्र में संचालित होने वाली विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा को लेकर स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा किया गया. बैठक में स्थानीय विधायक सुनील मणि तिवारी व नगर अध्यक्ष रनटु पांडेय द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओ की बात कही गयी. वहीं सोमेश्वरनाथ मंदिर से फतुहा तक जानेवाली सड़क के चौड़ीकरण के बारे में चर्चा की गयी . हरदियाँ से लेकर मोतिहारी की ओर अरेराज मुख्य सड़क में ढाई किमी तक सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही बीचोबीच डिवाइडर एवं नाला बनाने की भी बात कही गयी. बैठक में अरेराज शिव मंदिर से 10 किमी फतुहा तक साढ़े पाँच मिटर तक सड़क चौड़ीकरण की बात भी कही गयी. बैठक में अरेराज में दो गेस्ट हाउस होने की बात भी कही गयी. वहीं तिलावे नदी पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की बात भी कही गई. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, द्वय अंचलाधिकारी, द्वय प्रखंड विकास पदाधिकारी,, पुल निगम के कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, बिजली विभाग के सहायक अभियंता, पीएचइडी के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SN SATYARTHI

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन