ePaper

Motihari: पुलिस की वर्दी पहन सिंघम स्टाइल में बना रहे थे रील, छह बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: पुलिस की वर्दी पहन सिंघम स्टाइल में बना रहे थे रील, छह बदमाश गिरफ्तार

लखौरा के सरसौला स्कूल के पास पुलिस की वर्दी पहन रील बनाते छह बदमाश पकड़े गये.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . लखौरा के सरसौला स्कूल के पास पुलिस की वर्दी पहन रील बनाते छह बदमाश पकड़े गये. उनके पास से दो वर्दी, प्लास्टिक व लकड़ी का बंदूक, टोपी, सिंघम का नेम प्लेट व एक कैमरा बरामद हुआ है. ये सभी बदमाश सिंघम स्टाइल में रील बना रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में लखाैरा गणेश टोला का अमरनाथ कुमार, सरसौला का अंदल कुमार, अमल कुमार, सुमन कुमार, अफरोज कुमार व संजय कुमार शामिल है. पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के लिए पुलिस की वर्दी पहन सिंघम स्टाइल में रील बना रहे थे. उन्होंने बताया कि बिना अनूमति पुलिस की वर्दी पहन किसी तरह का वीडियो बनाना अपराध है. इसके लिए पुलिस से अनुमति लेनी होती है. प्राथमिकी दर्ज कर सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी में लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन