Motihari: बहनों ने भाइयों को दिया दीर्घायु होने का श्राप

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बहनों ने भाइयों को दिया दीर्घायु होने का श्राप

अनुमंडल क्षेत्र में भैया दूज का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. अनुमंडल क्षेत्र में भैया दूज का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके लंबी की कामना की. बहनों ने यम और यमुना का पारंपरिक तरीके से पूजन किया. पूजन के दौरान गोबर से आकृतियां बना कर गोधन कूटा जो भाइयों की रक्षा का प्रतीक है. यमुना ने ही यमराज से वरदान मांगा था कि इस दिन तिलक करने वाले भाई को यमलोक का भय न हो. भैया दूज यानी यम द्वितीया कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है.इस दौरान भाइयों ने बहनों को भेंट स्वरूप उपहार भी दिए. नगर परिषद क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बहनों ने सामूहिक पूजन किया. नगर के रानीगंज मोहल्ला, गौशाला, केसरिया रोड, प्रोफेसर कालोनी, कुंअवा रोड, घंघटी, सहित अन्य जगहों पर महिलाएं सुबह से ही गोधन कूटती दिखाई दी.आचार्य अभिषेक कुमार दूबे ने बताया कि परंपराओं के अनुसार बहन द्वारा दिया गया श्राप उनके भैया राजा के लिए दीर्घायु और कल्याण का आशीर्वाद होता है. इस अनोखी परंपरा को गोधन कुटाई के नाम से जाना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन