श्रावणी मेला की तैयारी में जुटा जिला व पुलिस प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी, फोटो- प्रभात खबर

तैयारियों का जायजा लेते डीएम सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात | Prabhat Khabar Network

मोतिहारी में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसपी ने बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतिहारी आगामी श्रावणी मेला को व्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. पुरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और भक्तों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसका पुरा ख्याल रखते हुए सभी दायित्वों को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है. डीएम सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार माॅनीटरिंग कर रहे हैं. इसी कड़ी में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से अरेराज स्थित ऐतिहासिक बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण का औचक जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी सहित अनुमंडल प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे सुगम यातायात व्यवस्था: मंदिर परिसर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यातायात को पूरी तरह सुचारू रखने का निर्देश डीएम व एसपी ने दिया. कहा कि सभी प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और वॉलिंटियर्स तैनात किए जाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके. मेला क्षेत्र में एक केंद्रीय सूचना केंद्र बनाया जाएगा.इसके माध्यम से किसी भी लावारिस या आपत्तिजनक वस्तु की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी जाएगी और लाउडस्पीकर द्वारा प्रसारित भी की जाएगी. 24 घंटे मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस बताया कि मेला अवधि के दौरान मंदिर प्रांगण और मेला क्षेत्र में जीवन रक्षक दवाओं तथा जरूरी संसाधनों से लैस मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी. आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. - -मजबूत बैरिकेडिंग और मजिस्ट्रेट की तैनाती: बताया कि श्रद्धालुओं की कतारों को नियंत्रित करने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी.सभी संवेदनशील और चिन्हित पॉइंट पर मजिस्ट्रेट (दंडाधिकारी) और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बाबा सोमेश्वर नाथ के दर्शन करने आने वाले हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित और सुलभ माहौल प्रदान करना है .

विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन