ePaper

Motihari : रक्सौल से मुजफ्फरपुर, छपरा होकर शुरू हुआ सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन

Updated at : 14 Apr 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : रक्सौल से मुजफ्फरपुर, छपरा होकर शुरू हुआ सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन

पूर्व मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस को लेकर जारी अपने पहले के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल.

पूर्व मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस को लेकर जारी अपने पहले के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है. पहले इस ट्रेन को 13 अप्रैल से 3 मई तक के लिए रद्द किए जाने की घोषणा की गई थी, जिससे यात्रियों में भारी असंतोष और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. हालांकि अब रेलवे ने स्थिति को सुधारते हुए एक संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार, सत्याग्रह एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15273/15274) का परिचालन पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, 14 अप्रैल से 3 मई तक यह ट्रेन एक बदले हुए रूट से चलेगी. नए रूट के तहत ट्रेन रक्सौल से सुगौली, मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण, बनारस और लखनऊ होते रोजा जंक्शन पहुंचेगी और यहां से अपने निर्धारित रूट से आनंद विहार टर्मिनल जायेगी.

इस बदलाव के पीछे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना और वैकल्पिक मार्ग से यात्रा की सुविधा देना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मूल मार्ग (रक्सौल से भाया गोरखपुर) पर चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्य और तकनीकी कारणों से यह परिवर्तन अस्थायी रूप से किया गया है. इससे न केवल ट्रेनों की समयबद्धता बनी रहेगी बल्कि यात्रियों को भी बिना यात्रा बाधा के गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा. रेलवे द्वारा इस त्वरित निर्णय और सुधारात्मक कदम की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह यात्रियों की सुविधा और जनहित को प्राथमिकता देने का उदाहरण है.

ज्ञात हो कि प्रभात खबर के द्वारा इसको लेकर खबर का भी प्रकाशन किया गया था, जिसमें ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी से रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया था. 14 अप्रैल को रक्सौल से सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन बदले हुए रूट से किया गया है. वहीं 15 अप्रैल से आनंद विहार टर्मिनल से इस ट्रेन का परिचालन बदले हुए रूट से किया जायेगा. रक्सौल से सुगौली के बीच ट्रेन का रूट पहले का है. इसके बाद मुजफ्फरपुर में टेक्निकल स्टॉपेज दिया गया है, यहां ट्रेन के इंजन की दिशा में बदलाव किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन