ePaper

Motihari: संजू निषाद बने निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष

Updated at : 17 Nov 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: संजू निषाद बने निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष

नगर निगम के वार्ड सदस्यों की बैठक में वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता. वरीय चिकित्सक डा. आशुतोष शरण ने की.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी .नगर निगम के वार्ड सदस्यों की बैठक में वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता. वरीय चिकित्सक डा. आशुतोष शरण ने की. चिकित्सक डा. शरण की उपस्थिति में 33 निगम पार्षदों ने सर्वसम्मति से निगम पार्षद संजू निषाद को निगम पार्षद संघ का अध्यक्ष चुना. संगठन की मजबूती,वार्ड की समस्याओं के निदान एवं अपने अधिकारों की रक्षा तथा निगम के जन उपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए निगम पार्षद संघ का गठन किया गया है.करीब 33 निगम पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष संजू निषाद को चुना है. उप महापौर डॉ.लाल बाबू प्रसाद ने नए अध्यक्ष को बधाई दी है तथा हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया है. उपमहापौर ने कहा कि बचे हुए लगभग 2 साल में नगर निगम को विकसित और खूब स्वच्छ बनाना है,जिसमें निगम पार्षद संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उक्त आशय की जानकारी उप मेयर डा. लालबाबू प्रसाद ने जारी बयान में दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SN SATYARTHI

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन