दीपू चौरसिया बने बंजरिया के सांसद प्रतिनिधि, डॉ. संजय जायसवाल ने सौंपी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद दीपू चौरसिया

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद दीपू चौरसिया

पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बंजरिया प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए दीपू चौरसिया को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति से क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Motihari News: पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बंजरिया प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दीपू चौरसिया को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सांसद के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में करेंगे कार्य

सांसद डॉ. संजय जायसवाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि दीपू चौरसिया संसदीय क्षेत्र से जुड़े स्थानीय विकास कार्यों, जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी एवं विभागीय बैठकों में सांसद के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे. वे क्षेत्र की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए समन्वय स्थापित करेंगे.

विभागों को जारी किया गया निर्देश

सांसद कार्यालय की ओर से बंजरिया प्रखंड के सभी संबंधित विभागों को इस नियुक्ति की सूचना भेज दी गई है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि भविष्य में आयोजित होने वाली सभी विभागीय और प्रशासनिक बैठकों की सूचना सांसद प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके.

दूसरी बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं दीपू चौरसिया

दीपू चौरसिया वर्तमान में लगातार दूसरी बार भाजपा बंजरिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर उन्होंने सांसद डॉ. संजय जायसवाल का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे तथा जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे.

भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी, दीपक सिंह, अनिल जोशी, नंदकिशोर पंडित, अखिलेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, डॉ. पी.पी. रंजन, सुरेश प्रसाद, पप्पू गुप्ता, विकास गुप्ता, राम केवल सहनी, संतोष सिंह, राजू प्रसाद, राजीव कुमार टिंकू और सोनू कुमार सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें; एमजीसीयू के प्रो. अंजनी कुमार झा की नई पुस्तक प्रकाशित, जनजातीय इतिहास पर पेश किया गहन शोध


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन