मोतिहारी: दीपू चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि, बंजरिया में जनसमस्याओं के समाधान की निभाएंगे जिम्मेदारी

दीपू चौरसिया को मिठाई खिलाते सांसद डॉ. संजय जयसवाल - फोटो Prabhat Khabar
मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीपू चौरसिया को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. यह नियुक्ति क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीपू चौरसिया को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में सांसद की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
जनहित के कार्यों का करेंगे समन्वय
जारी पत्र के अनुसार, दीपू चौरसिया संसदीय क्षेत्र में जनहित से जुड़े मामलों के समाधान, स्थानीय विकास कार्यों की निगरानी और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे.
सांसद ने बंजरिया प्रखंड के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि भविष्य में होने वाली बैठकों की सूचना सांसद प्रतिनिधि को भी उपलब्ध कराई जाए.
लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष
दीपू चौरसिया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के बंजरिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार कार्य कर रहे हैं. अब सांसद प्रतिनिधि की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है.
क्या बोले दीपू चौरसिया?
नियुक्ति पर आभार जताते हुए दीपू चौरसिया ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दीपू चौरसिया की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी, दीपक सिंह, अनिल जोशी, नंदकिशोर पंडित, अखिलेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, डॉ. पी.पी. रंजन, सुरेश प्रसाद, पप्पू गुप्ता, विकास गुप्ता, राम केवल सहनी, संतोष सिंह, राजू प्रसाद, राजीव कुमार टिंकू, सोनू कुमार सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










