Motihari : सदर अंचल क्लर्क का परिसर से बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सदर अंचल क्लर्क का परिसर से बाइक चोरी

सदर अंचल में कार्यरत क्लर्क का आरटीपीएस प्रागंण से होंडा साइन बाइक की चोरी हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. सदर अंचल में कार्यरत क्लर्क का आरटीपीएस प्रागंण से होंडा साइन बाइक की चोरी हो गयी है. लिपिक सैयद मो. शाकिर हुसैन ने बताया कि प्रतिदिन की भांति कार्यालय आए है बाइक खड़ी कर कार्यालय कार्य में जुट गये. कार्यालय से निकलने के उपरांत घर जाने के लिए बाइक के पास गया तो बाइक गायब थी. बाइक मेरे बेटे फैज शाकिर के नाम पर है. उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय से महज थोड़ी ही दूरी पर छतौनी थाना है. ब्लॉक व अंचल के आस पास के क्षेत्रों में बाइक चोरी काफी बढ़ गयी है, पुलिस के पकड़ में चोर नहीं आ रहे है. उन्होने कहा कि छतौनी थाने में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है बाइक का अभी पता नहीं चल पाया है.

शहर के प्रमुख स्थानों व चौक चाराहे पर है बाइक चोरों का आतंक

शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान जैसे बलुआ बाजार, बलुआ दुर्गा मंदिर, मीना बाजार, गायत्री नगर मंदिर चौक, प्रखंड, अंचल कार्यालय के आसपास बाइक चोर काफी सक्रिय रह रहे है. लेकिन पुलिस इस मामले में विफल साबित हो रही है और बाइक चोरी होने के बाद लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन सभी क्षेत्रों के आसपास कई थाने है लेकिन इनके नाक के नीचे से चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ले जा रहा है जो पुलिस एक लिए भी चुनौती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन