एक अंचल कर्मी के भरोसे चल रहा सदर अंचल कार्यालय, कामकाज पर बढ़ा दबाव

सांकेतिक तस्वीर
मोतिहारी सदर अंचल कार्यालय में कर्मियों की भारी कमी से कामकाज प्रभावित है। केवल एक कर्मी के भरोसे चल रहे कार्यालय में प्रशासनिक कार्यों का दबाव बढ़ गया है।
मोतिहारी. सदर अंचल कार्यालय में कर्मियों की भारी कमी के कारण कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है. स्थिति यह है कि पूरा कार्यालय फिलहाल केवल एक अंचल कर्मी के सहारे संचालित हो रहा है. इससे राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में अतिरिक्त दबाव बना हुआ है. सदर अंचल के सीओ सुनील कुमार ने बताया कि कार्यालय में एक लिपिक की पोस्टिंग हुई थी, लेकिन नियुक्ति के महज एक सप्ताह बाद ही उनकी प्रतिनियुक्ति जिला कार्यालय में कर दी गयी. इसके कारण सदर अंचल कार्यालय में कर्मियों की कमी और गंभीर हो गयी है. सीओ ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी को पत्र भेजकर प्रतिनियुक्ति रद्द करने तथा कर्मी को उसकी मूल पदस्थापना वाले सदर अंचल कार्यालय में ही योगदान देने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि कर्मी की वापसी होने से कार्यालय के कार्यों के निष्पादन में आ रही कठिनाइयों को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीमित मानव संसाधन के बीच दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










