ePaper

Motihari: रेल संपत्ति की चोरी कर रहे दो नाबालिग को आरपीएफ ने पकड़ा

Updated at : 18 May 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: रेल संपत्ति की चोरी कर रहे दो नाबालिग को आरपीएफ ने पकड़ा

रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा रेल संपत्ति चोरी के मामले में दो नाबालिग बच्चों को अभिरक्षा में लिया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा रेल संपत्ति चोरी के मामले में दो नाबालिग बच्चों को अभिरक्षा में लिया है. इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट रक्सौल के निरीक्षक ए के चौधरी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रक्सौल के सअनि राधेश्याम के नेतृत्व की टीम के द्वारा प्रधान आरक्षी गोपाल सिंह, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी यादवेन्द्र कुमार यादव व आरपीएफ के सीआईबी टीम के आरक्षी गिरिजेश कुमार के द्वारा आपराधिक तत्वों की निगरानी एवं धड़ पकड़ हेतु रक्सौल यार्ड में गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान रक्सौल रेलवे यार्ड के न्यू वाशिंग पीट के पश्चिमी छोड़ पर देखा गया कि दो नाबालिग बच्चे सीमेंट वाले ईट से रेलवे की पानी वाले पाइप में लगे वाल्व को मारकर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. उनके पास एक उजले रंग की प्लास्टिक बोरी में कुछ वजनी समान रखा हुआ था. देखने के बाद पता चला कि बोरे में 6 अदद ह्वील वाल्व गन व 04 अदद रेलवे पेंडरोल क्लिप रखा हुआ है. बरामद रेल संपत्ति के बाबत पूछने पर बताया की हम दोनों इसे चोरी कर ले जाकर नेपाल में किसी चलते फिरते फेरी वाले कबाड़ी को बेच देते है. दोनों बच्चों के कब्जे से बरामद रेल संपत्ति को मौके पर उपलब्ध गवाहों के समक्ष, दोनों बच्चों को अनाधिकृत रूप से रेल संपत्ति की चोरी करने के जुर्म से अवगत कराते हुए नियम अनुसार निरुद्ध मेमो बनाकर निरुद्ध किया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय को भेजा जा गया है. जब्त रेल संपत्ति का अनुमानित कीमत 11962/-रुपये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन